By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 27 Jul 2018 09:38 PM (IST)
मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि एक नायक की परिभाषा बदल रही है. उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवान असली नायक हैं ना कि अभिनेता. अपनी आगामी फिल्म 'स्त्री' के ट्रेलर रिलीज पर राजकुमार ने कहा, "मुझे नहीं पता कि एक नायक होने का अहसास क्या होता है? मैं एक अभिनेता हूं और हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहता था. यहां तक कि अगर कोई मेरे पास पटकथा लेकर आता है और मुख्य किरदार को नायक कहता है तो मैं अनुरोध करता हूं कि किरदार को उसके नाम से पुकारा जाए."
राजकुमार ने कहा, "हम नायक नहीं हैं. नायक वह लोग हैं, जो सीमा पर हमारी रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. हम तो केवल अपना काम कर रहे हैं. इसलिए, हम नायक नहीं हैं."

बॉलीवुड में मुख्य नायक की छवि में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर राजकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि नायक की परिभाषा बदल रही है और इसीलिए, आमिर खान जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार 'दंगल' जैसी फिल्म में अधेड़ उम्र के पिता का किरदार निभा रहे हैं."
ट्रेलर लांच के मौके पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपरीक्षित खुराना, निर्देशक अमर कौशिक, निर्माता दिनेश विजान भी मौजूद थे.
'शर्म की बात है...', गानों में क्रेडिट चोरी पर अमाल मलिक का छलका दर्द, कहा- मुझे कंट्रोवर्सी की जरुरत नहीं
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का 4.30 बजे का कलेक्शन
मराठी फिल्म 'Gondhal' की ऑस्कर में एंट्री, FFI ने किया ऐलान
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर साउथ सितारों ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार
कौन हैं आकृति अग्रवाल? जिनकी 6 महीने में टूटी सगाई, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर
यूपी चुनाव से पहले इस पार्टी का सपा से गठबंधन! सीट शेयरिंग पर हुआ मंथन
नंदीग्राम उपचुनाव: प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता का बड़ा ऐलान - 'अब हम...'
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
PG डॉक्टरों का 2 साल राज्य में नौकरी जरूरी, उत्तराखंड में नए नियम